Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Flood Management in Uttar Pradesh

बाढ़ संकट के वक्त सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ा : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 8 Sep 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
बाढ़ संकट के वक्त सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ा : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ से स्थिति भयावह है। भाजपा सरकार ने इस मुसीबत के समय में जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। बाढ़ राहत के नाम पर कागजों में खानापूर्ति हो रही है। सरकार को जनता की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दर्जनों जिलों के सैकड़ों गांव और कई नगरीय क्षेत्र बाढ़ से घिरे है। जनता को सरकार की थोथी घोषणाओं से कोई राहत नहीं मिल रही है। लोगों को जान बचाने के लाले पड़े हैं।

सरकार संकट में फंसी जनता को बचाने के बजाय लफ्फाजी करने में ही उपलब्धि मान रही है। उन्होंने कहा कि मथुरा से लेकर आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, वाराणसी से लेकर कई जिलों में बाढ़ से स्थिति खराब है। आगरा शहर के दर्जनों कालोनियों में पानी भर गया है। हजारों की संख्या में घर डूब गये हैं। मथुरा में यमुना किनारे बाजारों की दुकाने डूब गई हैं। लोग छतों पर शरण लेने और रहने को मजबूर है। प्रयागराज के हजारों घरों में पानी घुस गया है। फिरोजाबाद में दर्जनों गांवों में पानी भर गया है। फसले डूब गई हैं। हरदोई में बाढ़ से करीब सौ गांव प्रभावित हैं। कानपुर देहात, फतेहपुर, गाजीपुर, बलिया में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित है। इन जिलों के कई गांव बाढ़ में डूबे हुए है। सरकार के रवैये से लोग बेहद दुःखी और निराश है। जनता में भाजपा सरकार को लेकर भारी आक्रोश है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने को तैयार है। भाजपा जाएगी तभी लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।