Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Failing to Provide Jobs and Misleading Youth
‘…भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को मिलेगा रोजगार’- अखिलेश यादव का तीखा हमला

‘…भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को मिलेगा रोजगार’- अखिलेश यादव का तीखा हमला

संक्षेप:

Lucknow News - सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को रोजगार मिलेगा। अखिलेश ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को नैतिक रूप से समर्थन देते हुए कहा कि ये राजनीति का नहीं युवाओं के भविष्य का सवाल है।

Dec 12, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नौकरी और रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं है। भाजपा नौजवानों और युवाओं को लगातार धोखा दे रही है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को नौकरियां रोजगार मिलेगा। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को नैतिक रूप से समर्थन देते हुए कहा कि हमारा समर्थन प्रतियोगी छात्रों के साथ हमेशा रहा है और रहेगा। ये राजनीति का नहीं युवाओं के भविष्य का सवाल है। भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। छात्र-नौजवान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते-करते निराश और हताश हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अखिलेश ने आगे कहा कि शिक्षा विभाग से लेकर प्रदेश सरकार के तमाम विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, लेकिन भाजपा सरकार भर्तियां नहीं कर रही है। बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों से झूठे वादे करती आ रही है। भाजपा नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं करती है। वह समाज को बांटने और आपस में लड़ाने के लिए नए-नए मुद्दों में उलझाए रखना चाहती है। भाजपा विवादी पार्टी है। हर जगह विवाद खोजती है। झगड़ा लगाती है। जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने का कार्य करती है।