भाजपा ने यूपी को बदमानी के सिवाय कुछ नहीं दिया: अखिलेश यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार भाजपा ने यूपी को बदमानी के सिवाय कुछ नहीं दिया: अखिलेश यादव

भाजपा ने यूपी को बदमानी के सिवाय कुछ नहीं दिया: अखिलेश यादव

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा विकास विरोधी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदनामी के सिवा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण देश और दुनिया में यूपी की छवि खराब हो रही है। इस सरकार के हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट है।

अखिलेश यादव की आलोचना

अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों का बुरा हाल है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में गढ्ढा मुक्ति के नाम पर हजारों करोड़ का बजट लिया लेकिर गड्ढे नहीं भरे गए। बजट का बंदरबांट हो गया। आगरा में दुनियाभर के पर्यटक सैकड़ों साल पहले बनी शानदार इमारतों और निर्माणों को देखकर जब आश्चर्य से दांतों तले उंगली दबा रहे होते हैं तो उसी समय उनके सपने जैसी अवस्था तुरंत झटका खाती है क्योंकि उनकी गाड़ी भाजपा सरकार में हाल में बनी किसी सड़क के गड्ढे में धंसकर सारा स्वप्न तोड़ देती है। इससे सब जगह ये संदेश जाता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेहद भ्रष्ट है। भाजपा सरकार विश्व पर्यटन के लिए विख्यात आगरा तक का ख्याल नहीं रखती। आगरा में समस्त विश्व से पर्यटक आते हैं।

Voice of UP

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर हो कार्रवाई

दूसरी ओर अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस घपले-घोटाले की सजा शिक्षामंत्री को मिलनी चाहिए उसकी सजा शिक्षक को क्यों दी जा रही है। भाजपा अपनी कमियों, कमजोरियों और भ्रष्टाचार के लिए हमेशा ही किसी और को निशाना बनाती है। कभी ‘दानाजीवी’ तथाकथित पत्रकारों से मीडियाबाजी करवाकर शिक्षा से जुड़े यूट्यूबर्स पर बेबुनियाद आरोप लगवाती है और कभी उनके शैक्षिक संस्थान बंद करवाती है। इसके लिए भाजपा संस्थान के भवनों के अवैध निर्माण का बहाना बनाती है। अगर कोई अवैध निर्माण हुआ है तो हम ‘प्रयागराज विकास प्राधिकरण’ के उन सभी अधिकारियों के निलंबन और उनसे वसूली की मांग करते हैं, जिनके समय में ये निर्माण हुआ या फिर जिन्होंने आज तक उस पर आपत्ति नहीं की। 24 घंटे में इस कार्रवाई की रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाए।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का समाधान

अखिलेश यादव ने किस विषय पर भाजपा को आलोचना की है?
अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार और गवाहियों के लिए भाजपा की आलोचना की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।