अखिलेश यादव का बड़ा हमला- केवल चंद अरबपतियों के साथ है BJP, छोटे व्यापारी परेशान

Mar 02, 2026 02:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के विरुद्ध एक व्यापारी के परिवार का ये आक्रोशित कथन कि ‘ये हम नहीं हमारी लाशें खड़ी हैं।’ भाजपा नीतियों के खिलाफ है। दरअसल अब समाज का हर वर्ग यह समझने लगा है कि भाजपा केवल चंद अरबपतियों की हितैषी है और छोटे कारोबारियों को खत्म कर देना चाहती है।

अखिलेश यादव का बड़ा हमला- केवल चंद अरबपतियों के साथ है BJP, छोटे व्यापारी परेशान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के विरुद्ध एक व्यापारी के परिवार का ये आक्रोशित कथन कि ‘ये हम नहीं हमारी लाशें खड़ी हैं।’ भाजपा नीतियों के खिलाफ है। दरअसल अब समाज का हर वर्ग यह समझने लगा है कि भाजपा केवल चंद अरबपतियों और विशाल कारपोरेट घरानों की हितैषी है और छोटे कारोबारियों को खत्म कर देना चाहती है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा इसके लिए बहाना ये बनाती है कि छोटे व्यापारी या दुकानदार टैक्स चोरी करते हैं। आज देशभर के व्यापारी संघ व भाजपा से एक सवाल कर रहे हैं कि ‘जब देश और दुनियाभर के ये बड़े-बड़े व्यापारी नहीं थे तो क्या देश को टैक्स नहीं मिलता था?’ उन्होंने आरोप लगाया कि सच सिर्फ इतना है कि भ्रष्ट भाजपाई सारा व्यापार कुछ ‘महा-मुनाफाखोरों’ के हाथों में दे देना चाहते हैं, जिससे उन्हें अरबों का राजनीतिक और व्यक्तिगत चंदा एकमुश्त मिल सके।

उन्होंने कहा है कि ‘कुटिल भाजपाई चाल’ हर व्यापारी और उनके परिवार के लोग समझ गए हैं, क्योंकि काम-कारोबार खत्म होने से उनके पालन-पोषण, जीवन-यापन का सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कारोबार और नौकरी विरोधी गलत नीतियों की वजह से फैली बेकारी-बेरोजगारी के कारण बाजार में मंदी आ गई है और ट्रेड डील के बाद तो बंदी आ ही जाएगी। भाजपा राज में ‘मंदी’ और ‘बंदी’ के सिवा देश के कारोबार को कुछ और हासिल नहीं हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।