भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया: अखिलेश

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - भाजपा नहीं चाहती महिला मुख्यमंत्री बने - यूपी उपचुनाव जैसा काम बंगाल में हुआ

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया: अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता

भाजपा पर आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता में टीएमसी नेता व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी बताया। यह भी कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि कोई महिला मुख्यमंत्री बने। इसीलिए भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

लोकतंत्र का नुकसान

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है। ममता दीदी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसीलिए वे भाजपा की आखों में खटकती हैं। भाजपा महिला विरोधी है। राजस्थान में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को महिला होने के कारण मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। चुनाव आयोग निष्पक्ष नही है। बंगाल चुनाव में जो कुछ हुआ वह छिपा नहीं है। इस लड़ाई में हम ममता दीदी के साथ हैं।

चुनाव में धांधली

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जो-जो किया है, उसका ट्रायल यूपी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में किया था। उपचुनाव में पुलिस द्वारा रिवाल्वर से महिला मतदाताओं को धमकाने वाली तस्वीर दिखाते हुए कहा कि भाजपा वोटरों को डराती और धमकाती है और वोट डालने से रोका था। पश्चिम बंगाल चुनाव में मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया की तरह काम हुआ है। इसमें सभी संस्थाएं शामिल रही।

चुनाव आयोग की भूमिका

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केंद्रीय गृह मंत्री की है। बंगाल में तीन लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल भेजे गए। राज्य प्रशासन के बराबर में केंद्रीय बलों का समानांतर ढांचा खड़ा किया गया, उसमें बड़ी संख्या में यूपी के लोग भी थे। बंगाल में केंद्रीय फोर्स यूपी और बिहार से आई थी। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर काम कर रहा है। एसआईआर और उसके बाद टारगेट कर वोट काटा गया। अखिलेश ने ममता बनर्जी का शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और कहा कि आप हारी नहीं है। इस अवसर पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश यादव ने किससे मुलाकात की?
अखिलेश यादव ने टीएमसी नेता व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।