Akhilesh Yadav Celebrates Holi-Eid Harmony at Samajwadi Party Event भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत: अखिलेश यादव, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Celebrates Holi-Eid Harmony at Samajwadi Party Event

भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत: अखिलेश यादव

Lucknow News - समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में 'आओ गले मिलें' कार्यक्रम के तहत होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह हुआ। मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने ब्रायन सिलास की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 10 April 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को आओ गले मिलें कार्यक्रम के तहत होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त म्यूजिशियन ब्रायन सिलास ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने लता मंगेशकर और अनुराधा पौडवाल के अलावा बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशकों के साथ भी प्रस्तुति दी है। उन्होंने पियानो पर मनमोहक धुनें निकालकर दर्शकों का मन मोह लिया। अखिलेश यादव ने ब्रायन सिलास का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी संस्कृति का देश है। हम सब मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की ताकत हैं। आज का कार्यक्रम उसी सद्भाव एकता और भाईचारे का संगम है। यही हमारे देश और समाज की सच्चाई है। समारोह में सांसद अवधेश प्रसाद, आरके चौधरी, जियाउर्रहमान बर्क, अफजाल अंसारी, मोहिबुल्लाह, जावेद अली, नेता विरोधी माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राम गोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल, विधायक ओम प्रकाश सिंह, अब आसिम, रविदास मेहरोत्रा, आलम बदी, अमिताभ वाजपेयी, जासमीर अंसारी, शाहिदा खातून, रामऔतार सैना, शाह आलम गुड्डू, नसीम सोलंकी, अरमान खान, अरविन्द सिंह गोप, ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना याकूब अब्बास, मौलाना फजले मन्नान, ज्ञानी गुरमेहर सिंह, फादर डोनाल्ड डिसूजा, राशिद अली मीनाई, मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी, मौलाना फखरूल हसन नदवी, हाफिज सईद अहमद, पंण्डित रवीन्द्र दीक्षित, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, किरनमय नन्दा, मौलाना मुस्तफा मदनी, प्रोफसर नैयर जलालपुरी, मौलाना सैफ अब्बास, कमर रहमान, डॉ साबिरा हबीब, प्रोफेसर दिनेश कुमार, ताहिरा हसन, मो हैदर बारसी, सैय्यद मौलाना नोमान, मौलाना मिसकैन, मसूद अब्दुल्लाह, मुफ्ती अफरोज आलम कासमी, मौ इकबाल कादरी, प्रो बी. पाण्डेय, जॉय एण्टोनी , मधु गुप्ता शकील नदवी, मो एबाद समेत अन्य शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।