Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Celebrates 884th Birth Anniversary of Maharaja Khangar Judev at SP Headquarters

भाजपा सरकार ने नफरत फैलाने के सिवा कुछ भी नहीं किया: अखिलेश

Lucknow News - - सपा मुख्यालय में खंगार जूदेव की मनाई गई जयंती लखनऊ- विशेष संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 28 Dec 2024 07:14 PM
share Share
Follow Us on

- सपा मुख्यालय में खंगार जूदेव की मनाई गई जयंती लखनऊ- विशेष संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकारों को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रत्येक स्तर पर सच बोलना चाहिए। भाजपा सरकार ने समाज को सिवाय नफरत फैलाने और घटिया राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं दिया है।

सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की 884वीं जयंती पर यह बात कही। अखिलेश ने महाराजा जूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में खंगार समाज का सम्मान रहेगा। समाजवादी सरकार बनने पर भी उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार के अलावा किसानों, मजदूरों का शोषण ही हुआ है। किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य समाजवादी पार्टी की सरकार में ही मिलेगा। नौजवानों के लिए रोटी रोजगार की व्यवस्था होगी। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान मिलेगा।

इस अवसर पर खंगार और अरखवंशी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अखिलेश ने खंगार समाज की लगभग दो दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया। मेघनाथ खंगार ने कहा कि खंगार समाज अखिलेश यादव को अपना संरक्षक मानता है। उन्होंने कहा कि खंगार समाज की सभी दलों ने उपेक्षा की है। खंगार समाज के पूर्व मंत्री आरएस कुशवाहा, श्याम बाबू खंगार, राम सनेही चित्रकूट, सृष्टि खंगार आदि ने सपा के साथ होने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जूही सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें