अखिलेश-राजभर में जुबानी जंग के बाद अब पोस्टर वॉर
- सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, दो साल में राजभर समाज में हुई हत्याओं

बीते कुछ दिन से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बीच चली आ रही जुबानी जंग अब पोस्टर वॉर में तब्दील हो गई है। सपा कार्यालय के सामने बुधवार को एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें बीते दो साल में राजभर समाज के लोगों की हत्या का ब्योरा दिखाया गया है। पोस्टर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर ने लगाया है।पिछले कुछ दिनों से अखिलेश और राजभर के बीच जुबानी जंग चल रही थी। अखिलेश अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर निशाना साध रहे थे जबकि राजभर एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश पर हमलावर थे। राजभर ने सपा की उपेक्षा को ही सुभासपा की उत्पत्ति का कारण बताया था।
इसके अलावा अखिलेश पर कई निजी तंज भी कसे थे। अब सीधे तौर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभासपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा वैसे भी सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का अध्यक्ष बना कर राजभरों को अपने पाले में लाने का संदेश दे चुकी है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस पोस्टर का असल मकसद जनता में यह संदेश देना है कि राजभर समाज पर अत्याचार हो रहा है, बावजूद इसके उनके राजनीतिक रहनुमाई का दावा करने वाले ओम प्रकाश राजभर के राज्य सरकार का हिस्सा हैं। वह सत्ता का हिस्सा होकर भी अपनों पर अत्याचार नहीं रोक पा रहे। पोस्टर में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में हुई हत्याओं का जिक्र है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


