कामयाबी के लिए एकजुट होकर लड़ना है: अखिलेश
Lucknow News - - भाजपा के झूठ, भ्रम और षडयंत्र से सावधान रहें कार्यकर्ता लखनऊ, विशेष संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में प्रदेश में सरकार बनाना है। कामयाबी के लिए एकजुट होकर लड़ना है। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करने के लिए लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपक्ष और समाजवाद को बचाना है। अखिलेश ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के झूठ, भ्रम और षडयंत्र से सावधान रहना है। भाजपा पीडीए को बदनाम करने के लिए कुप्रचार करेगी। भाजपा अपने विरोधियों को झूठे मुकदमों में फंसाती है। पीडीए पॉजिटिव विचार है, जबकि भाजपा का एनडीए निगेटिव है। प्रोगेस के लिए पीडीए का विचार दिया गया है।
हम लोगों को पीडीए से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पीड़ित, दुखी अपमानित लोग एकजुट होकर पीडीए के साथ है। भाजपा हर वर्ग को अपमानित कर रही है। शंकराचार्य को अपमानित किया। गंगा में स्नान नहीं करने दिया। भाजपा ने शंकराचार्य को दुखी किया है। समाजवादी पार्टी सभी महापुरुषों का सम्मान करती है। भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। आम जनता समाजवादी सरकार बनाने का फैसला ले चुकी है। आज किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल में कोई काम नहीं किया। कहीं कोई निवेश नहीं आया। अब मुख्यमंत्री के पास समय नहीं बचा है। मुख्यमंत्री जापान गए, लेकिन क्यूटो क्यों नहीं गए? भाजपा सरकार अब तक सबसे निकृष्ट सरकार है। कहीं कोई विकास नहीं दिखाई देता है। भाजपा ने सबके साथ छल किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



