भाषाओं का संबंध धर्म से नहीं : अखिलेश
Lucknow News - सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं का विकास होना चाहिए और भाषा का धर्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हिंदी को बढ़ावा दिया और अंग्रेजी पर निर्भरता...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी भारतीय भाषाओं का विकास होना चाहिए। भाषाओं का संबंध धर्म से नहीं है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भारतीय भाषाओं के विकास के लिए बहुत काम किया था। अंग्रेजी पर निर्भरता कम की। प्रचार, प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा दिया। रविवार को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने हिन्दी दिवस पर ये बातें समारोह में कहीं। हिन्दी दिवस बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की समृद्ध भाषाओं में हिन्दी का प्रमुख स्थान है। आजादी के आंदोलन में हिन्दी का बड़ा योगदान रहा है। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
हिन्दी समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। पहले पीसीएस परीक्षाएं अंग्रेजी में होती थीं। समाजवादी पार्टी की सरकार में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हिन्दी भाषा में भी पीसीएस परीक्षा देने का प्रावधान किया था। हिन्दी के साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




