Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Addresses MLC Election Speculations Criticizes Government s Policies

एमएलसी चुनाव व्यक्तिगत होते हैं, गठबंधन है और मजबूत होगा - अखिलेश

संक्षेप: Lucknow News - - सपा प्रमुख बोले, सरकार सच में स्वदेशी की फिक्र करती तो चीन पर टैरिफ

Wed, 15 Oct 2025 07:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on
एमएलसी चुनाव व्यक्तिगत होते हैं, गठबंधन है और मजबूत होगा - अखिलेश

सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहते हुए भी अलग-अलग शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव लड़ने की वजह से लग रही अटकलों पर बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सपा कार्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव बहुत अलग तरह के होते हैं। काफी व्यक्तिगत होते हैं। कई संगठन इसमें हिस्सा लेते हैं। रही बात हमारे गठबंधन की तो वह है और रहेगा। हम इसे और मजबूत करेंगे। सपा प्रमुख ने भाजपा के स्वदेशी अपनाओ के नारे पर कहा कि, सरकार हमें और आपको केवल स्वदेशी का चूरन खिला रही है।

इनके मुंह में स्वदेशी और मन में विदेशी है। अगर सच में स्वदेशी होता तो जैसे अमेरिका ने टैरिफ लगाया, ये उसी तरह चीन पर टैरिफ लगाते। चीन ही तो हमारा सबसे ज्यादा बाजार खा रहा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार सफेद मेज पर बैठकर काला झूठ बोलती है। पुलिस के सियासी उपयोग से बिगड़ रही कानून-व्यवस्था अखिलेश ने सरकार पर पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जब पुलिस का सियासी उपयोग होगा तो कानून-व्यवस्था कौन देखेगा? प्रदेश की कानून-व्यवस्था हद स्तर तक बिगड़ी हुई है। अगर मुठभेड़ से ही कानून व्यवस्था बेहतर होती तो सरकार अखिलेश दुबे का 'एनकाउंटर' क्यों नहीं कर रही है? हालांकि, जिस दिन अधिकारियों को लग जाएगा कि उनकी पोल खुलने वाली है, उसी दिन दुबे का भी 'एनकाउंटर' हो जाएगा। सरकार लोगों को मुठभेड़ से डराना चाहती है। अगर एनकाउंटर से सब ठीक हो जाता तो बंथरा में बेटी के साथ दुष्कर्म कैसे होता? हरिओम वाल्मीकि की हत्या क्यों होती? जितना भ्रष्टाचार अभी, उतना कभी नहीं था सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार अभी है, उतना कभी नहीं था। बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को रियल एस्टेट बैंक बनाने के लिए सरकार ने कहा है। जमीन की लूट भाजपा में बढ़ी है। सरकारी जमीनें बेची और हड़पी जा रहीं। केदारनाथ सैंथवार की भी जमीन कब्जाकर एक बिल्डर को दे दी। जब हमारी सरकार बनी तो केदारनाथ की मूर्ति हम रिवर फ्रंट और गोरखपुर में लगाएंगे। चुनावी विज्ञापन और गाना लॉन्च किया अखिलेश ने वर्ष 2027 विधान सभा चुनाव के लिए विज्ञापन और गीत भी लॉन्च किया। विज्ञापन की टैगलाइन है, जिनका काम आज भी है याद, उनकी सरकार बनाएंगे। पीडीए - अपनी सरकार बनाएंगे। वहीं, गीत के बोल हैं, छोरा यादव दा, लाल मुलायम दा...।