पीडीए का वोट काटकर अपना बढ़ाने की साजिश रच रही भाजपा: अखिलेश

Jan 10, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - आयोग बीएलए की मौजूदगी में काटे वोट - किसानों को सर्किल रेट बढ़ाकर देंगे

पीडीए का वोट काटकर अपना बढ़ाने की साजिश रच रही भाजपा: अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हेराफेरी कर मतदाता सूची अपने हिसाब से बनाना चाहती है। पीडीए समाज का वोट काटकर अपना बढ़ाने की साजिश रच रही है। सरकार ने हर बूथ पर 200 वोट बढ़ाने का निर्देश दिए हैं। इसके लिए मनपंसद अधिकारी जिलों में भेजे जा रहे हैं। यह चुनाव आयोग की साख पर सवाल है। सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर बातचीत में कहा कि पार्टी फर्जी व डुप्लीकेट मतदाता बनते हुए दिखाई देने पर एफआईआर कराएगी। बीएलए व बूथ प्रहरियों को इसके लिए एक प्रारूप दिया गया है।

इसमें केवल नाम डाल कर एफआईआर कर देनी है। राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्रीय चुनाव आयोग की मतदाता सूची में करोड़ो वोट का अंतर है। अधिकारी व बीएलओ वही हैं, तो यह अंतर संदेश पैदा करने वाला है। चुनाव आयोग को बताना चाहिए सही सूची कौन है। उन्होंने मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने और आधारकार्ड मेटल का बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि 1.93 करोड़ वोटरों की मैपिंग के बाद अनमैप्ड किया जा रहा है। भाजपा जानबूझकर गलती कराती है, जिससे लोग उलझ जाएं। उन्होंने मांग की कि बीएलए की उपस्थिति में नाम काटे जाएं और इसकी सूची चस्पा की जाए। उन्होंने कहा कि फिर सवाल उठ रहा है कि यह मैपिंग ऐप किसका है। अगर भाजपा को चंदा देनी वाली कम्पनी मैपिंग कर रही है, तो इसका मतलब है लाखों वोट डिलीट कर विपक्ष को उलझाए रखने की साजिश है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा मुद्दों से नहीं जीत सकती है, इसीलिए वोटो की हेराफेरी कर चुनाव प्रभावित करने की तैयारी हो रही है। यह भी सुनने में आ रहा है कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े अधिकारियों को जिलों में सुनवाई के लिए लगाया गया है। भाजपा सरकार चुनाव में जाति के आधार पर अधिकारियों की तैनाती करती है। भाजपा दबाव डालकर विपक्ष के वोट डिलीट कराना चाहती है और पहले जो फर्जी व डबल, ट्रिपल वोट था वो वोट दोबारा जोड़ना चाहती है। इसलिए सभी बीएलए को एफआईआर कराने के लिए प्रारूप उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में रामपुर, कुंदरकी, मीरापुर, कटेहरी में हेराफेरी पर चुनाव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की यह प्रक्रिया एसआईआर नहीं एनआरसी है। सरकार बताए कि एसआईआर में कितने घुसपैठिए निकले और सूची दे। कोडीन भाइयों ने 800 करोड़ बना लिए, उनके यहां कोई ईडी-सीबीआई नहीं जा रही है। भाजपा बंगाल में नहीं जीतने वाली है। इसीलिए वहां ईडी, सीबीआई भेजकर डाटा चोरी करा रही है। वहां की जनता ममता बनर्जी के साथ है। मेरठ में मां की हत्या और बेटी के अपहरण की घटना में भाजपा के लोग शामिल है। इसलिए सपा सांसद रामजी लाल सुमन वहां जाने से रोका गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।