अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- फार्म-7 के जरिए PDA के वोट कटवा रही है BJP
Lucknow News - सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी हस्ताक्षर के जरिए फार्म-7 भरवाकर पीडीए के वोट कटवा रही है। भाजपा की सीक्रेट बैठक में यह तय हुआ कि लोकसभा में जहां सपा जीती है, वहां वोट कटवाए जाएंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी हस्ताक्षर के जरिए फार्म-7 भरवाकर पीडीए के वोट कटवा रही है। भाजपा की सीक्रेट बैठक में यह तय हुआ था कि लोकसभा में जहां सपा जीती है, वहां वोट कटवाए जाएंगे।
अखिलेश ने कहा कि मंगलवार को सपा विधायकों का प्रतिनिधि मंडल इसे लेकर निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौपेंगे और सदन में भी मुद्दे को उठाएंगे। सपा मुख्यालय में अखिलेश ने सोमवार को कहा कि सपा के बीएलए तक के नाम कटवाए गए हैं। औरैया के विधुना विधानसभा क्षेत्र में नंदलाल जो पढ़े-लिखे नहीं हैं और अंगूठा लगाते हैं, फार्म सात पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनका वोट कटवा दिया गया। विधुना में एक बीएलए ने 126 वोट कटवा दिए। अयोध्या व अन्य जिलों में भी बड़े पैमाने पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए वोट कटवाए जा रहे हैं। सपा के नगर अध्यक्ष के जाली हस्ताक्षर करके हमारे ही मतदाता का वोट कटवा दिया गया। पूर्व विधायक की पत्नी का वोट कटवा दिया गया। कहा कि भाजपा का लक्ष्य क्लियर है। वे विधानसभा चुनाव जीत नहीं रहे हैं, इसलिए वोट कटवा रहे हैं और हमें इसमें उलझाए हैं ताकि रोजगार, गरीबी, महंगाई जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटा रहे। उन पर बात न हो।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि यादव-मुस्लिम के अधिक वोट काटे जा रहे हैं। कहा कि सपा ने 47 फार्म-7 भरे और भाजपा ने 1097 से अधिक जबकि अज्ञात लोगों ने 1.28 लाख से अधिक फार्म-7 भरे हैं, वो अज्ञात लोग भाजपा के लोग हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद वोट कटवाने के लिए फार्म-7 भरवाने का काम शुरू किया गया। भाजपा से जुड़े सामंतवादी व प्रभुत्ववादी लोग पीडीए के वोट कटवा रहे हैं। कहा कि निर्वाचन आयोग ने बीएलए को ट्रेनिंग नहीं दी। गड़बड़ी कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों पर कहीं कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


