भाजपा ने पश्चिम बंगाल में यूपी जैसी वोट डकैती की : अखिलेश यादव
- सपा प्रमुख ने 2027 में पीडीए की ऐहिहासिक जीत का किया दावा -

- सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर बंगाल मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजानिक कराए
- यूपी से चुनकर बंगाल भेजे गए थे अधिकारी, बंगाल जाकर मामता बेनर्जी से मिलेंगे
- बोले, सजातीय अधिकारियों को लगाकर मुझे 2019 लोकसभा चुनाव हराया था
लखनऊ, विशेष संवाददाता
भाजपा पर वोटों की डकैती का आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में मामता बनर्जी की हार पर भाजपा पर यूपी की तरह वोटों की डकैती डाले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि जो मामता दीदी ने देखा है वो हम 2022 के विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं। अखिलेश ने कुंदरकी, रामपुर व मिल्कीपुर (अयोध्या) में 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में सपा को भाजपा से अधिक मिले वोटों के साथ इन सीटों पर 2025 में उपुचुनाव में मिली हार के आंकड़े भी रखे।
मतगणना में धांधली के आरोप
अखिलेश ने कहा कि यूपी में भी केंद्रीय बल लगाकर भाजपा ने वोट बदले थे। मतगणना से सपा कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक भगाया गया था। 2022 में यूपी में पुलिस कर्मियों ने ड्रेस बदलकर फर्जी वोट डाले थे। दावा किया कि यूपी में 2027 में पीडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग का आरोप
अखिलेश ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग (डीसीजी) बन गया है, जिसमें पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और मुनाफाखोर धन्नासेठ भी शामिल हैं। भाजपा अपने हिसाब से मतगणना नहीं, मनगणना कराती है। परिणाम क्या आने वाला है, यह पहले ही तय करते हैं। सपा ने इससे निपटने की रणनीति बनाई है, जिसे अभी सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने मतगणना लाइव किए जाने की मांग भी उठाई। कहा कि जब कोर्ट की प्रोसीडिंग लाइव हो सकती है, तो मतगणना क्यों नहीं। मेरी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट मामले का संज्ञान लेकर पश्चिम बंगाल में मतगणना की सीसीटीवी की फुटेज को ले और उसे सार्वजानिक कराए। अखिलेश ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल जाकर मामता बनर्जी से मुलाकात करेंगे。
----
कोस्तुभ कुमार पर निशाना
अखिलेश ने आरोप लगाया कि एसपी कोस्तुभ कुमार को वोटों की लूट में मदद के बदले उनके विरुद्ध मामलों को खत्म करने का वादा किया गया था। एक विचारधारा वाले अंडर कवर अफसर भी हैं, उस वाट्सएप ग्रुप का भी खुलासा होगा। अखिलेश ने यह भी साफ किया कि 2027 में भी इंडिया गठबंधन और सपा का अलायंस वैसे ही काम करेगा।
------
पंडित जी की सलाह मानूंगा
अखिलेश यादव ने केदारेश्वर मंदिर के लिए राम मंदिर की तरह पत्र लिखकर चंदा मांगने की बात भी कही। 2027 में चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमारे पंडितजी जो कहेंगे वह मैं करूंगा। वह कहेंगे कि बाल कटवा लो कटवा लूंगा। दायां-बायां जो सा पैर पहले घर से निकालने को कहेंगे, उसे ही निकालूंगा। आज नहीं निकले को कहेंगे तो नहीं निकलेंगे। हम नियो-समाजवादी हैं।
-----
बंगाल में हिंसा पर टिप्पणी
अखिलेश ने ओमप्रकाश राजभर पर भी पलटवार किया। कहा कि उन्हें पीडीए ने ही जिताया था। उनको लिखकर आता है फिर वह बोलते हैं। कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हिंसा हो रही है, वह बहुत गलत है। भाजपा दुनिया को क्या दिखा रही है।
----
आईपैक के साथ काम में रुकावट
अखिलेश ने कहा कि आईपैक कंपनी के साथ अब काम नहीं कर पा रहे हैं। फंड की कमी है। कई कंपनियों का नाम लेकर उन्हें सरकार से बड़ी फंडिंग का तंज भी किया। कहा कि उनकी सरकार आई तो इन कंपनियों को सूचना विभाग का 90 प्रतिशत फंड दे दूंगा। अखिलेश ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मीडिया से आफ द रिकार्ड कोई बात न करें।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


