ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअखिलेश बोले, कश्मीर में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार जवाब दे  

अखिलेश बोले, कश्मीर में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार जवाब दे  

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि कश्मीर में हुई घटना में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा के चुनाव प्रचार को भी रोका जाना चाहिए।  अखिलेश यादव...

अखिलेश बोले, कश्मीर में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार जवाब दे  
विशेष संवाददाता,लखनऊ। Mon, 18 Feb 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि कश्मीर में हुई घटना में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा के चुनाव प्रचार को भी रोका जाना चाहिए। 

अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के मुद्दे पर पूरे देश की जनता, सारी पार्टियां, सब लोग एकजुट होकर सरकार के साथ हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, सीआरपीएफ जवानों के साथ घटी घटना में खुफिया नाकामी का मामला सामने आ रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। केंद्र सरकार इतने दिन चलने के बाद भी इंटेलीजेंस को सक्षम क्यों नहीं बना पाई। 

उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव भी होना है और सीमाओं की सुरक्षा भी होनी है। देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार बताए कि वह क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश फौज के साथ है। कश्मीर सीमा पर अभी भी घटनाएं हो रही हैं। एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि देश को बुलेट ट्रेन नहीं जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की जरूरत है। 

सत्ताधारी पार्टी देश की सीमाओं के बारे में सोचे : 
सीआरपीएफ जवानों के साथ घटी घटना के बाद भी भाजपा द्वारा लगातार चुनावी रैलियां करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अगर हर पार्टी ने अपना कार्यक्रम रोका है, तो सत्ताधारी पार्टी को भी अपने कार्यक्रम रोककर देश की सीमाओं के बारे में सोचना चाहिए। श्री यादव ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जवानों के परिजनों को यह जो 25 लाख रुपए मिल रहे हैं, वह भी समाजवादी सरकार में शुरू हुई थी। यूपी सरकार को भी अन्य प्रदेशों की सरकारों से सीखना चाहिए और जवानों के परिजनों की और मदद के लिए आगे आना चाहिए। 
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें