Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Das T20 Prize Money Cricket Tournament Ashish Nehra Academy vs KY Sports Club Final

खेल----नेहरा और केवाई स्पोर्ट्स में होगी खिताबी भिड़ंत

संक्षेप: Lucknow News - टी-20 क्रिकेट लखनऊ, संवाददाता। डॉ. अखिलेश दास टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला

Wed, 15 Oct 2025 08:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on
खेल----नेहरा और केवाई स्पोर्ट्स में होगी खिताबी भिड़ंत

टी-20 क्रिकेट लखनऊ, संवाददाता। डॉ. अखिलेश दास टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी और केवाई स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में आशीष नेहरा एकेडमी ने सार स्पोर्ट्स ग्रुप को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सार स्पोर्ट्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बनाये। आशीष पटेल ने 43 गेंदों में दो चौके और नौ छक्के की मदद से 93 रन बनाये। नेहरा एकेडमी की ओर से कुशाग्र, मो. अहजरुद्दीन और रितिक मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये।

जवाब में नेहरा एकेडमी ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जय प्रकाश गुप्ता ने नाबाद 42 और शुभांकर शुक्ला ने 39 रन बनाये। केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने द क्रिएटर्स क्लब को 13 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केवाई स्पोर्ट्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाये। जितेंद्र ने 34 रनों की पारी खेली। जवाब में द क्रिएटर्स की टीम नौ विकेट खोकर 133 रन बना सकी। ललित कुमार ने 38 रन बनाये। द क्रिएटर्स की ओर से सचिव तिवारी और पिंटू कुमार ने चार-चार विकेट चटकाये।