ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदीप जलने के रिकार्ड के बहाने अखिलेश ने सरकार पर हमला बोला

दीप जलने के रिकार्ड के बहाने अखिलेश ने सरकार पर हमला बोला

--कहा,112 की कर्मचारी लड़कियां पुलिस ज्यादती का शिकार लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के...

दीप जलने के रिकार्ड के बहाने अखिलेश ने सरकार पर हमला बोला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 12 Nov 2023 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

--कहा,112 की कर्मचारी लड़कियां पुलिस ज्यादती का शिकार

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीप जलाने के रिकार्ड बनने पर सरकार पर हमला बोला। रविवार को बयान जारी कर कहाकि यह कैसी विडम्बना है कि भाजपा सरकार एक ओर तो करोड़ो खर्च कर भव्य दीपावली का रिकार्ड बनाने में लग गई वहीं, इको गार्डेन में अपनी मांगों को लेकर बैठी डायल 112 की कर्मचारी लड़कियों को ठंड में मरने को मजबूर करने की निर्दयता बरत रही है। भव्य और दिव्य दीपावली के दावों के बीच गरीब दीयों से तेल ले जाने को मजबूर दिखे तो दिव्यता के बीच दरिद्रता के इस शर्मनाक दृश्य को लोकतंत्र में क्या कहा जा सकता है?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने दीपावली पर 200 अतिरिक्त बसें चलाने के भी हवाई दावे जनता को राहत के नाम पर किए लेकिन हकीकत में खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर के बस अड्डों पर रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान हुए। दीपावली के त्योहार पर घर जाने वालों के साथ यह कैसा मजाक है? उन्होंने कहा कि डायल 112 की कर्मचारी लड़कियां पुलिस ज्यादती की शिकार है। वे दीप पर्व पर भी घर नहीं गई है। भाजपा नारी शक्ति के धैर्य की परीक्षा न ले। ये देश गवाह है कि नारी के आंसू बड़ी से बड़ी सत्ता को बहा देते हैं। केवल जनता ही नहीं इस बार तो भाजपाई भी भाजपा को हटाएंगे। जब भाजपाई ही आंसू बहा बहाकर भाजपा के भ्रष्ट शासन की सच्चाई बयान कर रहे हैं तो और किसी सबूत की जरूरत ही क्या है? सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादियों की कथनी और करनी में भी अंतर नहीं रहा। समाजवादी सरकार में विकास के जो काम हुए उससे जनता में खुशहाली आई। समाजवादी यही चाहते है कि एक ऐसा पर्व भी आए जिसमें सिर्फ घाट नहीं हर गरीब का घर भी जगमगाए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें