ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा सरकार में हो रहे असंवैधानिक काम : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में हो रहे असंवैधानिक काम : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा विरोध में उठाने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही तक करार देने का असंवैधानिक काम हो रहा है। अखिलेश यादव ने सोमवार को...

भाजपा सरकार में हो रहे असंवैधानिक काम : अखिलेश यादव
विशेष संवाददाता,लखनऊ।Mon, 07 Oct 2019 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा विरोध में उठाने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही तक करार देने का असंवैधानिक काम हो रहा है। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं जो सामने आ रही हैं उनसे तो यही प्रतीत होता है कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था तो ध्वस्त है लेकिन अपनी कमी छुपाने के लिए भाजपा दूसरों को ही दोषी ठहराने में संकोच नहीं करती है।

अखिलेश ने कहा कि झांसी में मोंठ थाना प्रभारी द्वारा पुष्पेन्द्र यादव का फर्जी इन्काउंटर दुःखद है। पांच अक्तूबर की रात्रि 20 वर्षीय युवक पुष्पेन्द्र यादव ग्राम करगुवां खुर्द थाना मोंठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक को घटनास्थल से लगभग 40 किमी से भी दूर ले जाकर गुरसहाय थाना क्षेत्र में ग्राम फरीदा के पास फर्जी मुठभेड़ दिखा दी गई। युवक का कोई अपराधिक इतिहास नहीं था।

उन्होंने कहा कि पुलिस फर्जी इन्काउटंर करके अपनी वाहवाही करती है। मानवाधिकार आयोग कई बार इसकी शिकायतों पर पुलिस और प्रशासन से जवाब मांग चुकी है। अब तो सरकार अपराधिक आंकड़े बताने से भी गुरेज कर रही है। ठोको नीति का ही यह दुष्परिणाम है। असल में भाजपा को संविधान पर भरोसा नहीं है। इसलिए राजनीति में वह मतभेद को मनभेद मानकर विरोध के दमन का रास्ता अपना रही है। यह सब जनता देर तक कतई सहन नहीं करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें