Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAK Sharma Reviews Arrangements for Chhath Festival to Ensure Cleanliness and Safety
लक्ष्मण मेला ग्राउंड पहुंचे ऊर्जा मंत्री, रोशनी की व्यवस्था देखी और दिए निर्देश

लक्ष्मण मेला ग्राउंड पहुंचे ऊर्जा मंत्री, रोशनी की व्यवस्था देखी और दिए निर्देश

संक्षेप: Lucknow News - नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व के लिए लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने...

Fri, 24 Oct 2025 02:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार की देर शाम उन्होंने लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए घाटों पर सफाई अभियान विशेष रूप से संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट तक जाने वाले सभी मार्गों पर सफाई, फॉगिंग और लाइट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर नगर प्रशासन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

सभी अधिकारी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुगम वातावरण मिले। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर तय समय में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।