AK Sharma Addresses Public Grievances in Lucknow Urges Quick Resolution जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें: एके शर्मा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAK Sharma Addresses Public Grievances in Lucknow Urges Quick Resolution

जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें: एके शर्मा

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 25 Aug 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें: एके शर्मा

लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याओं को सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विद्युत, जल निकासी, नगर निकाय सेवाओं एवं विकास कामों से संबंधित शिकायतें की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्या का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करें। गंभीर व प्राथमिकता वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करें। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

उन मामलों पर नाराजगी जाहिर की, जिनमें कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने 1912 व अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।