कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडारोहण किया
Lucknow News - कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडारोहण किया लखनऊ, विशेष संवाददाता

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडारोहण किया लखनऊ, विशेष संवाददाता
76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर ध्वज रक्षक की भूमिका में सेवादल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद कुमार पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम से हुई।
अजय राय ने कहा कि आज हमारा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकता से रहित हो और बिना भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जब भाजपा और संघ इस देश के संविधान को बदलकर एक नई व्यवस्था लागू कराने की तैयारी कर रहे हैं तब इस तानाशाह सरकार के सामने एक अटल चट्टान की तरह जननायक राहुल गांधी इस विषम परिस्थिति में खड़े हैं। इस देश के आम भारतीय की प्राणवायु संविधान है और उस संविधान को बचाए रखने के लिए सभी कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्षरत हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।