ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआयुष मंत्रालय के उपाय से घरों में रह सकते हैं सुरक्षित: मुख्य सचिव

आयुष मंत्रालय के उपाय से घरों में रह सकते हैं सुरक्षित: मुख्य सचिव

- मंडलायुक्त व डीएम लोगों को इसकी जानकारियां दिलाएं आयुष मंत्रालय के उपाय से घरों में रह सकते हैं सुरक्षित: मुख्य सचिव आयुष मंत्रालय के उपाय से घरों में रह सकते हैं सुरक्षित: मुख्य सचिव आयुष मंत्रालय...

आयुष मंत्रालय के उपाय से घरों में रह सकते हैं सुरक्षित: मुख्य सचिव
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 21 Apr 2020 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

- मंडलायुक्त व डीएम लोगों को इसकी जानकारियां दिलाएंप्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालयमुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कोविड-19 के संकट के दौरान स्वयं की देख-भाल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। इस महामारी की कोई दवा न होने से ऐसे उपाए कर घरों में सुरक्षित रहा जा सकता है।मुख्य सचिव ने मंगलवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों इस संबंध में भेजे पत्र में कहा है कि आयु और स्वास्थ्य से जुड़ा विज्ञान होने के साथ ही आयुर्वेद प्राकृतिक साधनों के प्रयोग पर बल देता है। रोगों से बचाव का आयुर्वेदिक पक्ष मुख्यतः दिनचर्या व ऋतुचर्या पर आधारित है। आयुर्वेद शास्त्रों में वर्णित सरल उपायों के द्वारा व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर सकता है।उन्होंने कहा है कि आयुष मंत्रालय पूरे दिन केवल गरम पानी पीने की सलाह दी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट योगासन करना चाहिए। हल्दी, जीरा, धनिया व लहसुन आदि मसालों का भोजन बनाने में प्रयोग करें। तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सोंठ (सूखी अदरख) एवं मुनक्का से बनी हर्बल टी यानी काढ़ा दिन में एक से दो बार जरूर पिएं। इसके साथ आयुष मंत्रालय द्वारा दिए जाए सुझावों के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा गया है।इस पर भी अमल करने का सुझाव- च्वनप्राश 10 ग्राम सुबह लें। मधुमेह के रोगी शुगर फ्री च्वनप्राश लें।- गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लें- सुबह-शाम तिल या नारियल का तेल या घी नाक में लगाएं- एक चम्मच तिल या नारियल तेल को लेकर दो से तीन मिनट तक कुल्ले की तरह मुंह में घुमाकर थूंकें- खांसी या गले में खरास से बचने के लिए पुदीने के पत्ते/अजवाइन का भांप लें- खरास होने पर लौंग के चूर्ण में गुड़ या शहद मिला कर दिन में दो या तीन बार लें- ये उपाय सामान्य सूखी खांसी के लिए लाभदायक फिर भी अगर लक्षण बने रहते हैं, तो डाक्टर से परामर्श लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें