ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊऐशबाग अग्निकांड : कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रशासन के साथ बांटा मुआवजे का चेक

ऐशबाग अग्निकांड : कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रशासन के साथ बांटा मुआवजे का चेक

ऐशबाग अग्निकांड में अपनी घर गृहस्थी गंवा चुके परिवारों को सरकारी मदद मिली। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बुधवार को डीएम अभिषेक प्रकाश के साथ ऐशबाग पहुंचे। यहां उन्होंने 41 परिवारों को राहत चेक सौंपे। इन...

ऐशबाग अग्निकांड : कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रशासन के साथ बांटा मुआवजे का चेक
1/ 2ऐशबाग अग्निकांड : कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रशासन के साथ बांटा मुआवजे का चेक
ऐशबाग अग्निकांड : कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रशासन के साथ बांटा मुआवजे का चेक
2/ 2ऐशबाग अग्निकांड : कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रशासन के साथ बांटा मुआवजे का चेक
प्रमुख संवाददाता,लखनऊ।Wed, 14 Oct 2020 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐशबाग अग्निकांड में अपनी घर गृहस्थी गंवा चुके परिवारों को सरकारी मदद मिली। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बुधवार को डीएम अभिषेक प्रकाश के साथ ऐशबाग पहुंचे। यहां उन्होंने 41 परिवारों को राहत चेक सौंपे।
इन परिवारों को मेडिकल किट और प्रति परिवार 7900 रुपये की चेक राहत स्वरूप प्रदान की गई है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम में इसके पूर्व इन परिवारों से बात करके नुकसान का आकलन किया। फिर एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी की ओर से डीएम को रिपोर्ट भेजी गई, जिनको ज्यादा नुकसान हुआ है उनको 40 हजार रुपए या इससे अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी परिवारों को राशन बांटा गया है। इसके अलावा नगर निगम ने इस क्षेत्र में रहने वालों के लिए रोशनी की व्यवस्था की है। स्वयंसेवी संस्थाएं भी अग्निकांड प्रभावितों की मदद में जुटी हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें