बच्चों की याददाश्त असर डाल रहा वायु प्रदूषण

Mar 09, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि हमारे फेफड़े प्रतिदिन 10 हजार लीटर हवा को अंदर-बाहर करते हैं। वायु प्रदूषण से फेफड़ों की बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इस दौरान, प्रो. प्रमोद टंडन और अन्य विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया।

बच्चों की याददाश्त असर डाल रहा वायु प्रदूषण

हमारे फेफड़े प्रतिदिन औसतन 10 हजार लीटर हवा को अंदर-बाहर करते हैं। ये शरीर को करीब 500 लीटर ऑक्सीजन मुहैया करते हैं। इसी से शरीर के अंग संचालित होते हैं। जबकि वायु प्रदूषण से शरीर का हर अंग प्रभावित होता है। इससे हर रोज बड़ी संख्या में लोग फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। साथ ही बच्चों की याददाश्त को यह प्रभावित करता है। ये बातें केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत ने सोमवार को बीबीएयू में आयोजित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के माध्यम से सतत ग्रामीण परिवर्तन विषयक तीन दिवसीय रूरल साइंस कांग्रेस के उद्घाटन में कहीं। बायोटेक पार्क के सीईओ पद्मश्री प्रो. प्रमोद टंडन ने कहा कि देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब शहरों के साथ-साथ गांवों का भी समग्र विकास हो।

यदि किसानों को उचित संसाधन, तकनीक तथा संरक्षण मिले, तो देश वैश्विक स्तर पर कृषि उत्पादों के निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय,‌ झारखंड के पूर्व कुलपति प्रो. राम लखन सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें। बीबीएयू की कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने कहा कि देश की पारंपरिक ग्रामीण व्यवस्थाएं सदैव समाज और पर्यावरण की भलाई को ध्यान में रखकर विकसित हुई हैं, जिनसे आज भी बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। इस मौके पर  प्रो.अजीत कुमार शसानी ने कहा कि पौधों में प्राकृतिक रूप से कई प्रकार के रासायनिक यौगिक जैसे टरपेनॉयड्स, एल्कलॉइड्स आदि पौधों को रोगों एवं बाहरी आक्रमणों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. राणा प्रताप सिंह की पुस्तक 'मेरे भीतर और बाहर एक पृथ्वी' का विमोचन हुआ। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।