ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एमआईएमआईएम का प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एमआईएमआईएम का प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने हुसैनाबाद घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे। संगठन ने कहा...

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एमआईएमआईएम का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 13 Dec 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने हुसैनाबाद घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे। संगठन ने कहा कि बिल मुसलमानों व संविधान के खिलाफ हैं। केन्द्र सरकार इस बिल को वापस लें। वहीं, पहले यह प्रदर्शन जुमे की नमाज के बाद टीले वाली मस्जिद पर होना था लेकिन बाद में जगह बदल गई।

एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष काशिफ अहमद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर अमादा है। मुसलमान इस देश का अव्वल नम्बर का नागरिक है। आजादी से लेकर आज तक मुसलमानों ने देश के लिए अपना खून बहाया है। हिन्दु व मुसलमानों हमेशा से एक दूसरे की खुशी और गम में शरीक होते आए हैं लेकिन भाजपा दोनों धर्मों के लोगों के बीच दरार पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नफरत वाला चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है। जो लोग अंग्रेजों के गुलाम थे। वह राष्ट्र भक्त होने का सार्टिफिकेट बांट रहे हैं। जब तक सरकार नागरिकता संशोधन बिल वापस नहीं लेगी। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

लोगों ने की नारेबाजी

घंटाघर पर जुमे की नमाज के बाद लोगों का जमा होना शुरू हो गया था। करीब ढ़ाई बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोग बिल के विरोध में घंटाघर पर जमा हो चुके थे। इसके बाद लोगो बिल वापस लेने की मांग जोददार प्रदर्शन किया। कार्याक्रम में महिला विंग की अध्यक्षा रूकसाना जिया व मुर्तजा अली समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें