Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAI Training for 100 000 Students at AKTU Major Initiative in Technology Education
एक लाख विद्यार्थियों को AI एक्सपर्ट बनाएगा AKTU, ऐसे दी जाएगी ट्रेनिंग!

एक लाख विद्यार्थियों को AI एक्सपर्ट बनाएगा AKTU, ऐसे दी जाएगी ट्रेनिंग!

संक्षेप:

Lucknow News - डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में एक लाख छात्रों को एआई क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय एआई विवि के तौर पर स्थापित किया जाएगा। बीटेक के विभिन्न विषयों में छात्रों को एआई का माइनर कोर्स और ट्रेनिंग दी जाएगी। 

Jan 06, 2026 09:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले एक लाख विद्यार्थी जल्द ही एआई क्षेत्र में विशेषज्ञ बनेंगे। इसके लिए एकेटीयू प्रशासन ने योजना बना ली है। इन छात्र-छात्राओं को एआई टेक्नोलॉजी का कोर्स व ट्रेनिंग कराई जाएगी। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि एकेटीयू को एआई विवि के तौर पर स्थापित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके मद्देनजर बीटेक के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल समेत अन्य विधाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एआई का माइनर कोर्स कराया जाएगा। ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिससे वह इंडस्ट्री में जाकर आसानी से कार्य कर सकें। एकेटीयू ने अलग से बनाई सेक्शन 8 कंपनी विवि ने कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप एकेटीयू फाउंडेशन (केसीआईआईएस) नाम से कंपनी का गठन किया है। इस कंपनी की अपनी एचआर पॉलिसी होगी। इसके अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स होंगे। कंपनी के पास सारे वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार भी होंगे। इसके अध्यक्ष कुलपति और प्रति कुलपति, वित्त अधिकारी, इनोवेशन सेल से जुड़े अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

कंपनी का अपना सीईओ, मैनेजर व चीफ इनोवेशन ऑफिसर होगा। यह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करेगी। तीन साल तक विवि की ओर से इसके लिए जमा किए 100 करोड़ की निधि के ब्याज से कंपनी संचालित होगी। इसी पैसे से इनोवेशन से जुड़ी सामग्री की खरीद होगी।