
यूपी बनेगा वैश्विक एआई पावर हाउस - कविता भाटिया
Lucknow News - लखनऊ में एआई एंड हेल्थ इनोवोशन कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई जनकल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं में सशक्त भूमिका निभा रहा है। कविता भाटिया ने यूपी को वैश्विक एआई का केंद्र बनने की संभावना जताई। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डाटा का सही इस्तेमाल और युवा कौशल विकास की आवश्यकता है।
लखनऊ, विशेष संवाददाता। एआई एंड हेल्थ इनोवोशन कॉन्फ्रेंस में सोमवार को विशेषज्ञों ने माना कि एआई केवल तकनीकी नवाचार नहीं बल्कि जनकल्याण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और समावेशी विकास का सशक्त माध्यम बन चुका है। इंडिया एआई मिशन की सीओओ कविता भाटिया ने कहा कि यूपी बड़े बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध डाटा से वैश्विक एआई का पावर हाउस बनेगा। कविता ने कहा कि एआई के क्षेत्र में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। मजबूत पब्लिक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध, संरचित डाटा के प्रभावी उपयोग से उत्तर प्रदेश एआई आधारित हेल्थ मिशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इंडिया एआई मिशन के जनरल मैनेजर स्वदीप सिंह ने बताया कि स्टोर किए गए डाटा का सही और सुरक्षित इस्तेमाल भविष्य में बीमारियों के सटीक इलाज और गहन शोध में अहम होगा।
हमें किसी एक प्रकार के डाटा पर निर्भर न रहते हुए, विविध एआई-आधारित डाटा सॉल्यूशंस पर काम करना होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी व सटीक होंगी। इंडिया एआई मिशन के जीएम कार्तिक सूरी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के सफल उपयोग के लिए हमें हुनरमंद युवा तैयार करने होंगे। देशभर में कई डाटा लैब स्थापित की जा चुकी हैं और लगातार नई एआई-आधारित डाटा लैब बन रही हैं। युवाओं की क्षमता को एआई आधारित तकनी से जोड़ना होगा ताकि एआई सुरक्षित और भरोसेमंद रहे। विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्व क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनोज झालानी ने कहा कि बीते पांच महीनों में विश्व के अलग-अलग हिस्सों में स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल की पहल शुरू हुई। भारत ने अपना पहला राष्ट्रीय एआई पोर्टल 2018 में लॉन्च कर दिया था। जिस गति से यूपी आगे बढ़ रहा है वह 2026 तक वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्वकर्ता बन सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




