11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एआई अवेयरनेस प्रोग्राम 15 अप्रैल से

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय द्वारा 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू होगा। यह प्रोग्राम 60 दिनों तक चलेगा और प्रतिभागियों को 20 घंटे की ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट मिलेगा। पंजीकरण 2 से 7 अप्रैल तक होगा।

11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एआई अवेयरनेस प्रोग्राम 15 अप्रैल से

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर की ओर से प्रदेश के 11वीं एवं 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक ऑनलाइन आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स (एआई) अवेयरनेस प्रोग्राम 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसकी विण्डो 60 दिनों तक ओपेन रहेगी। उक्त एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में 20 घंटे तक में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को दो क्रेडिट प्वाइंट्स के साथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा।नि:शुल्क एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में प्रतिभाग करने के लिए 2 से 7 अप्रैल तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण का लिंक https:www.tcsion.com/courses/ai-awarness-proggramme है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल (मो. न.-9839230907) को इस प्रोग्राम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वहीं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय द्वारा डा. रघु राम आचार , डीन आईक्यूएसी (मो. न.- 9535413026) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के नाम निर्देश जारी कर कहा है कि यह प्रोग्राम प्रदेश भर के कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य में सहायक सिद्ध होगा लिहाजा अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।