
किसान क्रेडिख कार्ड व फसल बीमा के लंबित प्रकरणों को लेकर कृषि मंत्री नाराज
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में केसीसी ऋण और फसल
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में केसीसी ऋण और फसल बीमा कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रदेश में फसल बीमा में लगी बीमा कम्पनियां और बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से ऋण दिए जाने के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। श्री शाही बुधवार को विधानभवन स्थित सभाकक्ष में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंकों तथा कृषि बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 14 सितम्बर तक इससे संबंधित सभी आंकड़ों की अद्यतन स्थिति पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि केसीसी ऋण तथा बीमा के लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से समाधान किया जाए।
श्री शाही ने राजधानी स्थित राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में खाद निर्माता कम्पनियों, उर्वरक प्रदायकर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ उर्वरकों के होलसेल एवं रिटेलर के साथ भी खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा भी की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सही हितधारक इस बात का ध्यान दें कि किसान को उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध करने के लिए समर्पित है। हम किसान हित से कोई समझौता नहीं करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




