गत वर्ष की तुलना में उर्वरकों की अधिक बिक्री पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

Mar 30, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के कुछ जिलों यथा हाथरस, खीरी, बलिया, एटा, अलीगढ़, चंदौली, कन्नौज,

गत वर्ष की तुलना में उर्वरकों की अधिक बिक्री पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के कुछ जिलों हाथरस, खीरी, बलिया, एटा, अलीगढ़, चंदौली, कन्नौज, बदायूं, सोनभद्र में उर्वरकों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में अप्रत्याशित वृद्धि पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चिन्ता व्यक्त की है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कृषि निदेशालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संयुक्त निदेशकों, उप निदेशकों और जिला कृषि अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए श्री शाही ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के पास पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और उन्नत बीज उपलब्ध हैं। किसानों को वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि वितरण प्रणाली में किसी भी स्तर पर शिथिलता या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। यदि अधिकारी ठीक प्रकार से उर्वरकों की बिक्री और स्टॉक की निगरानी नहीं करते हैं, तो उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।