13 लग्जरी बसें सुरक्षित नहीं मिली, फिटनेस सर्टिफिकेट निरस्त होगा

13 लग्जरी बसें सुरक्षित नहीं मिली, फिटनेस सर्टिफिकेट निरस्त होगा

संक्षेप:

Lucknow News - -आरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन ने टीम सहित 36 बसों की औचक जांच की -इमरजेंसी एग्जिट,

Oct 29, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

आगरा एक्सप्रेस-वे पर 27 अक्तूबर को स्लीपर बस में आग की घटना को लेकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की टीम ने बुधवार को 36 एसी डबल डेकर बसों की औचक जांच की। इनमें 13 बसों में खामियां मिली हैं। उनका फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए संबंधित पंजीकरण अथॉरिटी को पत्र लिखा जाएगा। आरटीओ प्रशासन संजीव तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय, एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल के नेतृत्व में टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में खड़ी बसों की औचक जांच की। इस दौरान 36 बसों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से परखा गया। छह बसों में तकनीकी रूप से कमियां जैसे कि इमरजेंसी एक्जिट का सही स्थान पर अथवा सही आकार में न होना, फायर सिलेण्डर मानक के अनुरूप न होना पाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार बसों में सीट / स्लीपर क्षमता मानक के अनुरूप न होना पाया गया। इनमें एआईएस 119 के अनुरूप स्लीपर/सीटिंग क्षमता नहीं मिली। तीन बसें ऐसी मिलीं, जिसमें बाडी को बढ़ाया गया था। बसों में तकनीकी कमी मिलने पर उनके पंजीकरण जनपदों/राज्यों के पंजीकरण अथॉरिटी को वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट निरस्त किए जाने की संस्तुति करते हुए वाहनों की पुनः जांच कराने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही उक्त तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद ही पुनः फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए जाने की संस्तुति की जाएगी। इन बसों के चालान भी किए जाएंगे। आरटीओ ने बताया कि जांच अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। जांच टीम में आरआई सीतापुर संजय कुमार, आरआई कन्नौज/हरदोई उमेश कटियार, यात्री/मालकर अधिकारी लखनऊ मनोज कुमार एवं अनीता वर्मा शामिल रहीं।