
प्रमुख सचिव लोनिवि के खिलाफ अवमानना याचिका में लापरवाही बरतने में चार पर गाज
Lucknow News - - अधिशासी अभियंता व विधि अधिकारी निलंबित, अधीक्षण अभियंता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई - आगरा
- आगरा क्षेत्र के मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस लखनऊ, विशेष संवाददाता लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रमुख सचिव अजय चौहान के खिलाफ दायर हुई अवमानना याचिका में विशेष अपील दाखिल करने में लापरवाही बरतने पर आगरा क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और विधि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। आगरा क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक मामले में लोनिवि के प्रमुख सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका दायर हुई है।
विभागाध्यक्ष ने इस मामले में 9 जनवरी से पहले विशेष अपील दायर करने के आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके आदेश में लापरवाही बरती गई। कार्रवाई के लिए जारी आदेशों में कहा गया है कि लापरवाही बरतने से शासन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। शासन ने अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह व विधि अधिकारी फजल हुसैन को निलंबित कर दिया है। दोनों को विभागाध्यक्ष कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। फजल हुसैन पर लगे आरोपों की जांच अलीगढ़ के मुख्य अभियंता को दी गई है। आगरा क्षेत्र के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार यादव से 15 दिनों में बरती गई लापरवाही का स्पष्टीकरण मांगा गया है। आगरा के अधीक्षण अभियंता चंद्रपाल सिंह के लिखाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्थित की गई है। मामले की जांच अलीगढ़ के मुख्य अभियंता को दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




