ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमांगें न माने जाने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे प्रदेश भर के रजिस्ट्रार कानूनगो

मांगें न माने जाने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे प्रदेश भर के रजिस्ट्रार कानूनगो

- पुरानी नियमावली निरस्त करके नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति का रास्ता बंद...

मांगें न माने जाने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे प्रदेश भर के रजिस्ट्रार कानूनगो
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 25 Oct 2018 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की एक आपात बैठक में प्रदेश सरकार को चेतावनी दी गई कि उनकी मांगों को 21 नवंबर तक नहीं माना गया तो काम बंद करके प्रदेश भर के रजिस्ट्रार कानूनगो सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सरकार को सौंप देंगे।

यह चेतावनी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाते समय दी गई। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक में तय किया कि वर्ष 2012 में शासनादेश में की गई व्यवस्था का उल्लंघन करके रजिस्ट्रार कानूनगो संवर्ग का मर्जर करके कानूनगो को राजस्व निरीक्षक बनाकर नायब तहसीलदार पद पर उनको पदोन्नति से वंचित कर दिया गया। जिसको लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संवर्ग में खासा आक्रोश है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री ललित नारायण प्रशांत, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र और मीडिया प्रभारी संजीव सक्सेना ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो और भूलेख लिपिक आदि कर्मचारियों की पुरानी सेवा नियमावली को निरस्त करके सभी कर्मचारियों को नया पद सृजित करके राजस्व निरीक्षक बना दिया गया। जिससे कर्मचारी पदोन्नत नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही यह नियुक्ति भी विवादित है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि यूपी राजस्व परिषद ज्येष्ठता का उल्लंघन करके नायब तहसीलदार नहीं बनाने पर आमादा है। जिसको लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो से राजस्व निरीक्षक बने कर्मचारी आंदोलन को बाध्य हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने यदि 21 नवंबर तक मूल लेखपाल पद पर उन्हें प्रत्यावर्तित नहीं किया तो वे पूरे प्रदेश में काम बंद कर देंगे और इस्तीफा सरकार को सौंप देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें