ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदुष्कर्म से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

पैसे का बहाना देकर घर बुलाया और बाद में दुष्कर्म किया। मां ने हाल जाना तो बेटी को घर लाई। वारदात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मछरेहटा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में हुई वारदात...

दुष्कर्म से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान संवाद,मछरेहटा (सीतापुर) Wed, 14 Mar 2018 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पैसे का बहाना देकर घर बुलाया और बाद में दुष्कर्म किया। मां ने हाल जाना तो बेटी को घर लाई। वारदात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मछरेहटा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में हुई वारदात को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि मछरेहटा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार रात किशोरी का शव घर के कमरे में झूलता हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मां ने बताया कि तिवारीपुर की रहने वाली शिल्पी उसकी बेटी को मंगलवार दोपहर बाद बुलाकर ले गई थी। घर से ले जाते समय बताया कि उसको मजदूरी दयाराम से दिलानी है। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो महिला अपनी बेटी को ढूंढ़ते हुए दयाराम के घर पहुंची। यहां किशोरी नहीं मिली तो वह शिल्पी के घर पहुंची। आरोप है कि शिल्पी के भाई ललित ने अपने घर में जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

महिला के पहुंचने पर पीडि़ता की जान बची। किसी तरह से वह घर पहुंची। बाद में वारदात से क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीओ मिश्रिख राधारमण सिंह का कहना है कि किशोरी की मां द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर धारा 376 और 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार देर शाम की गई। मेडिकल परीक्षण में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की स्थितियों को और अधिक स्पष्ट करने के लिए स्लाइड सुरक्षित की गई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें