Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAdarsh Samaj Party s National Conference Advocates for Ideal Society and Nation
जब भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, जातिपात हटेगा तभी आदर्श राष्ट्र बनेगा - डॉ चन्द्रपाल

जब भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, जातिपात हटेगा तभी आदर्श राष्ट्र बनेगा - डॉ चन्द्रपाल

संक्षेप:

Lucknow News - आदर्श समाज पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन गोमती नगर में हुआ। पार्टी के अध्यक्ष डॉ चन्द्रपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता खत्म करने से आदर्श मानव बनेगा। उन्होंने आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की...

Sep 15, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

आदर्श समाज पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को गोमती नगर, विपुल खंड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ चन्द्रपाल ने कहा कि जब देश से भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता और जातिपात हटेगा तभी आदर्श मानव बनेगा। जब आदर्श मानव बनेगा तभी आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आदर्श राष्ट्र में न तो गरीबों पर अत्याचार होगा, न ही साम्प्रदायिकता की कोई जगह होगी। सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। लेकिन हमारा मानना है विश्वास तभी होगा जब देश के हर नागरिक को हर क्षेत्र में भागीदारी मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि आदर्श समाज पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए सिद्धांत की राजनीति कर रही है। किसी पार्टी में विलय नहीं करेगी। उन्होंने देश में नशा बंदी लागू करके गरीबों और युवाओं को बर्बादी से बचाये जाने की अपील की।