विज्ञापन की खबर:: अदाणी जेम्स ने शीर्ष स्कूलों में जगह बनायी

विज्ञापन की खबर:: अदाणी जेम्स ने शीर्ष स्कूलों में जगह बनायी

संक्षेप:

Lucknow News - फोटो नहीं है लखनऊ, कार्यालय संवाददाता अदाणी जेम्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने देश के शीर्ष

Sep 10, 2025 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

फोटो नहीं है लखनऊ, कार्यालय संवाददाता अदाणी जेम्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने देश के शीर्ष स्कूलों में जगह बनायी है। इसे देश में भारतीय पाठ्यक्रम के तहत तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कूल और लखनऊ में नंबर एक स्कूल के रूप में मान्यता मिली है। यह उपलब्धि इसके पहले साल में ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है। दिल्ली में बुधवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में शिक्षाविदों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा सीफोर ने की। अदाणी जेम्स एजुकेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि यह सम्मान हमारे उस विश्वास को मजबूत करता है कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक क्षेत्र तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बल्कि वह जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और संवेदनशील व्यक्तियों का निर्माण भी करने वाली भी होना चाहिए। डॉ. प्रीति ने कहा कि लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ और देश का तीसरा उभरता स्कूल चुना जाना हमारे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। सर्वेक्षण में माता-पिता, शिक्षक, प्रिंसिपल, शिक्षा विशेषज्ञ और छात्र शामिल थे। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण पद्धति, इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवाचार और छात्र विकास समेत 14 मानकों के आधार पर स्कूलों को 10-पॉइंट बिंदु प्रणाली में मूल्यांकन किया।