Lucknow News: आचार्य सुबल सागर जी का लखनऊ में भव्य मंगल प्रवेश
Lucknow News: दिगम्बर जैन परम्परा के आचार्य सुबल सागर जी महाराज का आठ संतों सहित भव्य मंगल प्रवेश इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में हुआ। शिष्यों तथा श्रद्धालुओं ने इसे गुरुदेव के स्वागत में इंद्रदेव की कृपा माना। यह मंगल पदार्पण लखनऊ में तीन चातुर्मास के लिए है, जिसमें आठ दिवसीय आयोजन भी होगा।

Lucknow News: दिगम्बर जैन परम्परा के आचार्य सुबल सागर जी महाराज का अपने शिष्यों सहित आठ संतों का भव्य मंगल प्रवेश रविवार प्रातः इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में बड़ी धूमधाम से हुआ। प्रवेश के समय रिमझिम फुहार और सुगंधित वातावरण ने माहौल को और पावन बना दिया। श्रद्धालुओं ने इसे गुरुदेव के स्वागत में इंद्रदेव की कृपा बताया। आचार्य श्री का यह मंगल पदार्पण लखनऊ शहर में तीन चातुर्मास के निमित्त हुआ है। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि गुरुदेव के सानिध्य में 21 जुलाई से जैन मंदिर में आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जाएगा।
श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा पर्व पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इस अवसर पर सिधौली, बाराबंकी, सीतापुर, बिसवां, हरदोई सहित लखनऊ से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


