ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊहादसे के बाद भाग रहे सगे भाइयों को पीटकर बंधक बनाया

हादसे के बाद भाग रहे सगे भाइयों को पीटकर बंधक बनाया

- रहीमाबाद के लिंक रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में चार जख्मी रहीमाबाद। हिन्दुस्तान संवाद बाइकों की भिड़ंत के बाद घटनास्थल से भाग रहे दो सगे भाइयों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें...

हादसे के बाद भाग रहे सगे भाइयों को पीटकर बंधक बनाया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 14 Nov 2017 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

- रहीमाबाद के लिंक रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में चार जख्मी रहीमाबाद। हिन्दुस्तान संवाद बाइकों की भिड़ंत के बाद घटनास्थल से भाग रहे दो सगे भाइयों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। हादसे में घायल अन्य युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। रहीमाबाद के मुन्नूखेड़ा निवासी सुजीत कुमार रविवार को अम्बरखेड़ा निवासी दोस्त नीरज के घर गए थे। इसके बाद दोनों लोग बाइक से लिंक रोड की तरफ निकले। इसी बीच दिलावर नगर निवासी मंसूर अली और उनका भाई मोअज्जम अली बाइक से घर जा रहे थे। लिंक रोड पर आमने-सामने की भिड़ंत में चारों लोग जख्मी हो गए। मंसूर और मोअज्जम उठकर खड़े हुए और बाइक लेकर भागने लगे। गांव वालों ने उन्हें भागता देखा तो दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद दोनों भाइयों को बंधक बना लिया। हादसे की सूचना मिलते ही रहीमाबाद चौकी इंचार्ज रामबख्श मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए दोनों भाइयों को छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई जरदोजी कारीगर हैं। वे लोग संस्पन से दिलावर नगर जा रहे थे। तब यह हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें