लखनऊ पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके, प्रदर्शन की अनुमति पर शुक्रवार को फैसला

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सरोजनीनगर, लखनऊ में कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके इंडिगो फ्लाइट से पुणे से पहुंचे। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की। पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं, और सबकी निगाहें आगे की स्थिति पर हैं।

लखनऊ पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके, प्रदर्शन की अनुमति पर शुक्रवार को फैसला

सरोजनीनगर, लखनऊ, संवाददाता। कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके गुरुवार देर रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-338 से पुणे से लखनऊ पहुंचे। इको गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद उन्होंने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर अनुमति लेने का प्रयास करने की बात कही। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रात करीब 2:40 बजे उतरने के बाद मीडिया से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस उनकी मांगों पर विचार करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देगी।

हालांकि प्रदर्शन होगा या नहीं, इस पर उन्होंने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया।उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को इको गार्डन में प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद गुरुवार को पार्टी प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अभिजीत दीपके इनोवा क्रिस्टा से अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गए। प्रदर्शन की अनुमति को लेकर आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।