Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAAP Leader Sanjay Singh Calls SIR India s Biggest Electoral Scam Amidst UP Job Crisis
आप सांसद संजय सिंह ने SIR को बताया चुनावी घोटाला, बोले- पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी

आप सांसद संजय सिंह ने SIR को बताया चुनावी घोटाला, बोले- पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी

संक्षेप:

Lucknow News - आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसआईआर को देश का सबसे बड़ा चुनावी घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में एसआईआर के नाम पर 17 बीएलओ की जान जा चुकी है। 

Wed, 26 Nov 2025 06:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसआईआर को देश का सबसे बड़ा चुनावी घोटाला बताया। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में एसआईआर के नाम पर 17 बीएलओ की जान जा चुकी है। 563 लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं और 181 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नौकरी खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हजारों परिवार भय और उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संजय सिंह ने आगे कहा कि जब चुनाव डेढ़ साल बाद होने हैं तो सरकार को एक ही महीने में पूरा एसआईआर क्यों चाहिए? यह चुनाव सुधार है या विपक्ष और वंचित समाज को वोटर लिस्ट से साफ करने की सुनियोजित साजिश? संजय सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक, सामाजिक न्याय पर सरकार जानबूझकर चुप है और नकली मुद्दों के जरिए जनता को भ्रमित करना चाहती है।

यूपी में जारी उनकी “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” अभियान का अभी समापन नहीं बल्कि आरम्भ हुआ है। अब यह पदयात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में आठ चरणों में चलेगी। पहला चरण 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों में निकाला जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि जो लोग पिछली यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, वे इस यात्रा से जुड़ें और मोबाइल नंबर-7500040004 पर मिस्ड कॉल कर पंजीकरण कराएं। संसद के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी इसे पूरी ताकत से उठाएगी।