Lucknow News: धरना दे रहे पंचायत सहायकों के समर्थन में उतरी आप

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - कल यूपी प्रभारी संजय सिंह मिलने जाएंगे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मानदेय वृद्धि

Lucknow News: धरना दे रहे पंचायत सहायकों के समर्थन में उतरी आप

Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मानदेय वृद्धि व नियमितिकरण की मांग को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों से शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) का प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत सहायकों को भरोसा दिलाया कि वह इस आंदोलन में उनकी पूरी मदद करेंगे। उनकी मांगों को पूरा कराने में पार्टी हर संभव मदद करेगी।आप अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने धरना दे रहे पंचायत सहायकों से मुलाकात की। ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगें पूरी करना चाहिए। यही नहीं सोमवार को आप के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी पंचायत सहायकों से मिलेंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: धरना दे रहे पंचायत सहायकों के समर्थन में उतरी आप