ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसरोजनीनगर में होंगे चार करोड़ के काम

सरोजनीनगर में होंगे चार करोड़ के काम

लखनऊ।

सरोजनीनगर में होंगे चार करोड़ के काम
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 15 Oct 2019 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

सरोजनी नगर के विभिन्न इलाकों में चार करोड़ से सड़कें बनायी जाएंगी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाति सिंह ने मंगलवार को विकास कार्यों का शिलान्यास किया। त्वरित विकास योजना से यहां की सड़कें बनायी जाएंगी। स्वाति सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत कल्ली पश्चिम में लगभग दो करोड, मेमोरा तथा बीबीपुर में एक करोड, गढ़ी चुनौटी में साठ लाख तथा मर्दन खेड़ा व गौरी ग्राम ककोरि में चालीस लाख से विकास कार्य होंगे। उन्होंने कार्यदाईं संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर क्षेत्र की बाकी बची सड़कों को भी बनवाया जाएगा। जल्दी ही इनका भी शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, सरोजनीनगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , संजय सिंह, संतोष सिंह सेंगर सहित बीजेपी के कई नेता व अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें