ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअटल की याद में आज शहर में होंगे कवि सम्मेलन

अटल की याद में आज शहर में होंगे कवि सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई की ओर से 16 सितम्बर को शहर में कई स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पहला कवि सम्मेलन शाम 5...

अटल की याद में आज शहर में होंगे कवि सम्मेलन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 15 Sep 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई की ओर से 16 सितम्बर को शहर में कई स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पहला कवि सम्मेलन शाम 5 बजे सहकारिता भवन में होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा शामिल होंगे। पश्चिम विधानसभा में सायं 5 बजे .दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या महाविद्यालय राजाजीपुरम में होगा। यहां विधायक सुरेश श्रीवास्तव शामिल होंगे। कैण्ट विधानसभा में सायं 6 बजे केकेसी इंटर कालेज हाल चारबाग में कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, उत्तर विधानसभा में 6 बजे मराव सिंह धर्मशाला डालीगंज में विधायक डा. नीरज बोरा की मौजूदगी, सरोजनीनगर विधानसभा में सायं 5 बजे ब्लू गेस्ट हाउस शारदानगर निकट प्रिज्म पैलेस में राज्य मंत्री स्वाती सिंह तथा पूर्व विधानसभा में सायं 6 बजे आईसीसीएमआरटी रिंग रोड इंदिरानगर में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी की मौजूदगी में कवि सम्मेलन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें