ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कैंडिल मार्च

बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कैंडिल मार्च

गोण्डा के करनैलगंज में गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राजधानी में लूट, हत्या, रेप और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई है।...

बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कैंडिल मार्च
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 16 Jan 2019 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

गोण्डा के करनैलगंज में गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राजधानी में लूट, हत्या, रेप और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई है। प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर नागरिक एकता पार्टी के अध्यक्ष शमीम खान सरकार को आइना दिखाने के लिए जीपीओ गेट से गांधी प्रतिमा तक कैडिंल मार्च निकाला। नागरिक एकता पार्टी के अध्यक्ष शमीम खान का कहना है करनैलगंज की घटना से प्रतीत होता है कि यूपी में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने आरोपियों की फांसी की सजा और पीड़िता के परिवार को मुआवजा दिया जाए, अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो नागरिक एकता पार्टी 26 जनवरी से देश व्यापी आन्दोलन करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें