ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमिशन शक्ति: वनवासियों के लिए बहाई ज्ञान की ‘गोदावरी’

मिशन शक्ति: वनवासियों के लिए बहाई ज्ञान की ‘गोदावरी’

भारत-नेपाल सीमा के वनवासी बाहुल्य गांवों में गोदावरी देवी शिक्षा का अलख जगा रही हैं। विशुनपुर कोड़र गांव निवासिनी गोदावरी देवी ने राजकुमार फाउंडेशन नामक संस्था बनाकर इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में...

मिशन शक्ति: वनवासियों के लिए बहाई ज्ञान की ‘गोदावरी’
हिन्दुस्तान संवाद,बलरामपुर। Wed, 18 Nov 2020 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा के वनवासी बाहुल्य गांवों में गोदावरी देवी शिक्षा का अलख जगा रही हैं। विशुनपुर कोड़र गांव निवासिनी गोदावरी देवी ने राजकुमार फाउंडेशन नामक संस्था बनाकर इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में 15 स्कूल खोले हैं। जहां वनवासी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। 
वह सप्ताह में एक बार संस्था के स्कूलों व संसाधनों का निरीक्षण जरूर करती हैं। वनवासी महिलाओं के बीच बैठकर उन्हें जागरूक करना गोदावरी देवी अपना कर्तव्य समझती हैं। वनवासियों को स्वच्छता का संदेश देकर उन्हें स्वस्थ रहने का तौर तरीका बताती हैं। पति सरकारी नौकरी में उच्च पद पर थे, लेकिन गोदावरी ने उनके साथ रहने के बजाय सेवा का मार्ग चुना। थारू महिलाएं प्यार से उन्हें दीदी कहकर बुलाती हैं। गोदावरी अति पिछड़े क्षेत्र में रहकर महिलाओं की प्रेरणास्रोत बनी हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें