ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबादलों के बीच बना इन्द्रधनुष तो चहके बच्चे

बादलों के बीच बना इन्द्रधनुष तो चहके बच्चे

लखनऊ प्रमुख संवाददाताबारिश भले ही नहीं हुई। बूंदाबांदी हो कर रह गई। बावजूद इसके बादलों की ओट के पीछे खुले आसमान में जब इन्द्रधनुष की छटा बिखरी तो बच्चे उछल पड़े। घरों की छतों पर लोग इस दृश्य को कैमरे...

बादलों के बीच बना इन्द्रधनुष तो चहके बच्चे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Aug 2020 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाताबारिश भले ही नहीं हुई। बूंदाबांदी हो कर रह गई। बावजूद इसके बादलों की ओट के पीछे खुले आसमान में जब इन्द्रधनुष की छटा बिखरी तो बच्चे उछल पड़े। घरों की छतों पर लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद करते दिखे। बादलों की आवाजाही और तेज पुरवा हवाओं ने तापमान पर भी काबू रखा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हो सकती है।बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार मानसूनी हवाएं फिलहाल राजधानी और आसपास के क्षेत्रों पर मेहरबान हैं। ऐसे में शहर के कई स्थानों पर बारिश होने की पूरी उम्मीद है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।सूर्योदय 05:34 सूर्यास्त 18:50

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें