ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा अमेरिकी छात्राओं का दल 

शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा अमेरिकी छात्राओं का दल 

हाईस्कूल स्तर के अमेरिकी छात्राओं का एक दल रविवार को शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच शहर पहुंचा। 15 सदस्यीय इस दल में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शिकागो, न्यूयार्क, वाशिंगटन कैलीफोर्निया, पेनीसल्विेनिया व...

शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा अमेरिकी छात्राओं का दल 
1/ 2शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा अमेरिकी छात्राओं का दल 
शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा अमेरिकी छात्राओं का दल 
2/ 2शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा अमेरिकी छात्राओं का दल 
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Sun, 08 Jul 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

हाईस्कूल स्तर के अमेरिकी छात्राओं का एक दल रविवार को शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच शहर पहुंचा। 15 सदस्यीय इस दल में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शिकागो, न्यूयार्क, वाशिंगटन कैलीफोर्निया, पेनीसल्विेनिया व फ्लोरिडा आदि शहरों छात्राएं शामिल हैं। 
छात्राओं का यह दल बाल अधिकारों के संरक्षण के मुद्दों पर अपने अनुभव साझा करने व भारतीय संस्कृति आदि कई बिन्दुओं पर अध्ययन करेगा। पांच दिवसीय कार्यक्र म के दौरान यह दल स्वैच्छिक संस्था डेवलपमेंटल एसोशिएसन फार ह्यूमन एडवांसमेंट (देहात) के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण करेगा। रविवार को अमेरिकी छात्राएं देहात संस्था के मुख्यालय पहुंचीं। जहां डाॠ. जितेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में बहराइच व श्रावस्ती की सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों, समस्याओं व समाधान पर संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। 
इस दौरान छात्राओं की ओर से विभिन्न बिन्दुओं पर पूछे गए सवालों के समाधान भी बताया गया। छात्राओं के दल का नेतृत्व अमेरिका की टेलर व ऐमा कर रही हैं। इस दौरान दल में शामिल केटी, पाउला, मूरियन, सोपिया, ओलीविया व इवाना के अलावा प्रवक्ता गौतम मेढ़ व अर्चना मेढ़ भी मौजूद रहे। 
आज रुपईडीहा में होगी एक दिवसीय कार्यशाला 
बहराइच। अमेरिकी छात्राओं का दल सोमवार को भ्रमण को रुपईडीहा पहुंचेगा। वहां गांवों में गठित बाल संसदों के छात्राओं के साथ बाल अधिकारों, मानव तस्करी, बाल तस्करी आदि बिन्दुओं पर चर्चा होगी। इसके बाद दल बिछिया वन क्षेत्र का दौरा करेगी। इस दौरान स्थानीय हाईस्कूल व 12वीं की छात्राओं के साथ अनुभव भी साझा किए जाएंगे। मंगलवार को रिसिया के जगदीशपुर सोखा व बुधवार को रिसिया के ग्लोबल स्कूल आफ लर्निंग में पहुंचकर छात्राएं जानकारी हासिल करेंगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें