घर पर सो रही बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी दबोचा गया
लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक 9 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना रात में हुई जब बच्ची ने चीख मारी। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। आरोपी किशोर से पूछताछ जारी है।
लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बुधवार देर रात घर में सो रही 9 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। रात में बच्ची के चीखने पर परिजनों की आंख खुली। परिजन बच्ची के पास पहुंचे तो देखा आरोपी भाग रहा था। परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। और पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के घरवालों से मिली शिकायत के अनुसार उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची। बच्ची के घरवालों से बात कर जरूरी तथ्य इकट्ठा किए। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


