ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअतिक्रमण अभियान में वसूला 80 हजार रुपए जुर्माना

अतिक्रमण अभियान में वसूला 80 हजार रुपए जुर्माना

नगर निगम जोन एक की ओर से सोमवार को चलाए गए अभियान में अतिक्रमण हटाने के साथ 80 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला...

अतिक्रमण अभियान में वसूला 80 हजार रुपए जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 23 Jul 2018 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम जोन एक की ओर से सोमवार को चलाए गए अभियान में अतिक्रमण हटाने के साथ 80 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला गया।

टैक्स अधीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ लालबाग में त्रिलोकनाथ रोड, कैंपर रोड पर चलाए गए अभियान में नो पार्किंग जोन में बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे। इससे सड़क पर लम्बा जाम लग रहा था। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो लोग अपने वाहन लेकर भागने लगे। लगभग 28 वाहनों से जुर्माना वसूला गया और 25 वाहन क्रेन के माध्यम से उठाए गए। इसके अलावा फुटपाथ पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिए था। कई दुकानें चल रही थी। जिससे पैदल चलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची थी। कुछ तो अपनी दुकाने लेकर भागने में सफल रहे। कई ने जुर्माना देकर अपना सामान छुड़ा लिया। जुमाने की कार्रवाई में 80000 रुपए वसूल किए गए जबकि लगभग एक ट्रक सामान जब्त किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें