ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ की सुमन देवी समेत यूपी के 8 एथलीट एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

लखनऊ की सुमन देवी समेत यूपी के 8 एथलीट एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

एक बार फिर उत्तर प्रदेश के एथलीट अपना दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं। छह जुलाई से भुवनेश्वर में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए दो दिन बाद भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। इनमें एशियन...

लखनऊ की जैवलिन थ्रोअर सुमन देवी।
1/ 3लखनऊ की जैवलिन थ्रोअर सुमन देवी।
जैवलिन थ्रोअर अनु रानी।
2/ 3जैवलिन थ्रोअर अनु रानी।
एशियन गेम्स चैंपियन सुधा सिंह।
3/ 3एशियन गेम्स चैंपियन सुधा सिंह।
प्रमुख संवाददाता,लखनऊSat, 24 Jun 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार फिर उत्तर प्रदेश के एथलीट अपना दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं। छह जुलाई से भुवनेश्वर में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए दो दिन बाद भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। इनमें एशियन गेम्स चैंपियन सुधा सिंह, एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर अनु रानी, लखनऊ की जैवलिन थ्रोअर सुमन देवी समेत उत्तर प्रदेश के करीब आठ एथलीटों ने जगह पक्की कर ली है। ये सभी चार जुलाई तक भुवनेश्वर पहुंच जाएंगे। 
हर दो साल के अंतराल में होने वाली यह चैंपियनशिप तीसरी बार भारत में हो रही है। इससे पहले 1989 में दिल्ली और 2013 में पुणे में हुई थी। इस समय उत्तर प्रदेश के एथलीट ऊटी, धर्मशाला, पटियाला और बेंगलुरु में लगे कैम्पों में ट्रेनिंग कर रहे हैं। पिछले माह पटियाला में हुई सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ज्यादातर एथलीटों ने एशियाई चैंपियननशिप के लिए क्वालीफाई किया था। इसके अलावा मेजबान होने के नाते भारत कुछ प्रतिभाशाली एथलीटों को भी टीम में शामिल कर सकता है।
एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वालों में लखनऊ की सुमन देवी भी हैं। कस्टम में कार्यरत सुमन देवी देश की शीर्ष थ्रोअरों में एक हैं। एक अरसे बाद वापसी करने वाली सुमन देवी ने पटियाला में कांस्य पदक जीता था। वहीं मेरठ की रहने वाली जैवलिन थ्रोअर अनु रानी ने तो पटियाला में कमाल ही कर दिया था। अनु ने 6.186 मीटर का थ्रो करते न सिर्फ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था, बल्कि एशियाई व विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।
स्टीपल चेजर सुधा सिंह कई बार राष्ट्रीय रिकार्ड बना चुकी हैं। वह तीन बार एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। एक बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। पटियाला में भले ही उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के बाद अच्छा समय नहीं निकाला था, पर उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका मिलेगा। स्टीपलचेज में उभरती हुई मेरठ की पारुल चौधरी भी हिस्सा लेंगी।
हैमर थ्रो में 65.25 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली मुरादाबाद की सरिता भी एशियाई चैंपियनशिप में जोर आजमाएंगी। इनके साथ रजत पदक जीतने वाली कानपुर की गुंजन सिंह भी होंगी। मध्यम दूरी में देश के उम्दा धावकों में एक इलाहाबाद के अजय कुमार सरोज भी ट्रैक पर उतरेंगे। इनके अलावा 1500 मीटर की दौड़ में मेरठ की ही मोनिका चौधरी भी हिस्सा लेंगी।

भारतीय टीम में शामिल यूपी के एथलीट
सुधा सिंह (पूर्व एथलीट लखनऊ हॉस्टल), 3000 मीटर स्टीपल चेज
सुमन देवी (लखनऊ), जैवलिन थ्रो
अनु रानी (मेरठ), जैवलिन थ्रो
सरिता (मुरादाबाद), हैमर थ्रो
मोनिका चौधरी (मेरठ), 1500 मीटर दौड़
गुंजन सिंह (कानपुर), हैमर थ्रो
अजय सरोज (इलाहाबाद), 1500 मीटर दौड़
पारुल चौधरी (मेरठ), 3000 मीटर स्टीपल चेज

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें